गुरुवंदन-विवेक...

संसार में किसी को जो प्राप्त नहीं हुआ, वैसा अद्भुत गुरुतत्त्व हमें मिला है... पांच महाव्रत, लोच, विहार, गोचरी, अस्नान... इत्यादि जैन शासन के साधु भगवंतों की अद्वितीय विशेषताएं हैं।
ऐसे गुरु भगवंत हमें भवांतर में भी प्राप्त हों, ऐसी हम सभी की अभिलाषा होती ही है। इसके लिए क्या करना चाहिए?
सर्वप्रथम तो ऐसे गुरु भगवंतों के प्रति असीम बहुमान-भाव होना चाहिए... उनके उपकारों के लिए कृतज्ञता का भाव होना चाहिए... ऐसे गुरुओं की प्राप्ति पर हृदय हर्ष से हिल्लोलित होना चाहिए...
और इन भावनाओं को प्रकट करने का प्रथम माध्यम है - गुरुवंदन।
विधि और बहुमान पूर्वक किया गया गुरुवंदन, अनेक भवों के अनंत कर्मों का क्षय करने में समर्थ है... साथ ही, आगामी भव में गुरुतत्त्व की प्राप्ति को सुनिश्चित करने में भी सक्षम है।
किंतु इसमें, इतना विवेक रखना आवश्यक है 🡺
1. गुरु भगवंत जहां विराजमान हों, वहां (उपाश्रय में) गुरुवंदन करने जाना चाहिए। (व्याख्यान में होने वाले
गुरुवंदन से ही संतोष नहीं मान लेना चाहिए।)
2. गुरु भगवंत जब बैठे हुए हों, तभी वंदन करना चाहिए। (कहीं जा रहे गुरु भगवंत को रोककर वंदन नहीं
करना चाहिए।)
3. गुरु भगवंत की अपनी आराधना में विक्षेप हो, इस प्रकार से वंदन नहीं करना चाहिए...
सूत्रों का पाठ धीमी आवाज़ में करना चाहिए... यदि गुरु भगवंत स्वाध्याय आदि में व्यस्त हों तो ‘स्वामी!
साता छे जी?’ ऊँची आवाज़ में बोलकर उनका ध्यान भंग न करें... चरणस्पर्श करके, बार-बार साता
पूछकर, वासक्षेप या मांगलिक की मांग करके अथवा कोई कार्य पूछकर उनकी साधना में बाधा नहीं
डालनी चाहिए...
हां, यदि गुरु भगवंत व्यस्त न हों, तो अवश्य कोई कार्यहोयाकुछ चीझ की आवश्यकता हो तो पूछना
चाहिए...
4. गोचरी/पानी के लिए विनती, गोचरी जाने वाले छोटे महात्माजी से करनी चाहिए...
5. प्रत्येक गुरु भगवंत को वंदन करना चाहिए। (केवल वरिष्ठ महात्मा को वंदन करके चले नहीं जाना
चाहिए।) कृष्ण महाराजा ने १८,००० साधु भगवंतों को वंदन किया था!
यदि महात्मागण अधिक हों और समय कम हो, तो प्रत्येक गुरु भगवंत को मत्थएण वंदामि रूप में संक्षिप्त
वंदन अवश्य करना चाहिए।
6. पच्चक्खाण लेना हो, तो जो महात्माको देने की अनुकूलता हों, उनसे लेना चाहिए। (बड़े पच्चक्खाण के
अतिरिक्त) वरिष्ठ महात्मा से ही लेने का आग्रह नहीं रखना चाहिए।
7. बहनों को साध्वी भगवंतों के पास वंदन करने जाना चाहिए।
आराधना में जब विवेक जुड़ जाता है, तो आराधना की शक्ति अनंत गुना बढ़ जाती है...
हम सब ऐसे विवेक के स्वामी बनें।
Article written by P.P. Bhavyasundar Vijayji Maharaj Saheb.

Comments