देरासर में गुरु भगवंत के नाम की माला गिनी जा सकती है ?...

प्रश्न : देरासर में गुरु भगवंत के नाम की माला गिनी जा सकती है?
उत्तर :
देरासर में नवकार गिना जा सकता है, जिसमें गुरु भगवंतों को नमस्कार किया गया है...
देरासर में, प्रभु का चैत्यवंदन करते हुए, जावंत के वि साहू, नमोऽर्हत् सूत्रों द्वारा गुरु भगवंत को नमस्कार किया जा सकता है...
देरासर में नवपद की या बीस स्थानक की पूजा पढ़ाई जा सकती है, जिसमें साधु पद की पूजा गाई जाती है...
तो गुरु भगवंत का जाप क्यों नहीं किया जा सकता?
हाँ, इसमें विवेक रखना आवश्यक है।
जैसे गुरुमूर्ति की पूजा, परमात्मा की पूजा करने के पश्चात् ही होती है...
जैसे गुरु भगवंत को नमस्कार, परमात्मा को नमस्कार करने के पश्चात् ही किया जाता है...
उसी प्रकार गुरु भगवंत का जाप, परमात्मा का उचित जाप करने के पश्चात् ही करना उचित माना जाएगा...
परमात्मा की अवगणना करके, उनकी भक्ति की उपेक्षा करके की गई गुरु-भक्ति भला कैसे फलदायी हो सकती है?
जैसे आदिनाथ भगवान इत्यादि किसी की भी आराधना वस्तुतः अरिहंत पद की ही आराधना है... उसी प्रकार किसी गुरु भगवंत का नाम लेकर की जाने वाली आराधना भी साधु पद की ही आराधना है...
आराधना करने वाले को भी यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।
Article written by P.P. Bhavyasundar Vijayji Maharaj Saheb.

Comments