दीवाली का उत्सव किस प्रकार मनाया जाना चाहिये ?...

प्रश्न : दीवाली का उत्सव किस प्रकार मनाया जाना चाहिये?
उत्तर :
पहली बात तो यह है कि प्रभु के शासन में पर्वों की आराधना प्रधान है, केवल उत्सव मनाना नहीं। आराधना तप-त्याग आदि से होती है। कल्याणक के दिन तप-जप करके आराधना करनी होती है।
दीवाली में छठ करना आराधना है, क्योंकि प्रभु ने अंत में छठ किया था। पौषध करना, देववंदन करना, भगवान का जाप करना - यह सब आराधना है।
उत्सव के रूप में यदि प्रभु की भक्ति हो तो बहुत अच्छा है। भगवान की आंगी की जाए.. देरासर की सजावट की जाए .. प्रभु-भक्ति के गीत गाए जाए.. अन्य क्षेत्रों में द्रव्य का सद्व्यय, भक्ति आदि के द्वारा भी उत्सव मनाया जा सकता है।
किंतु आपने उत्सव का अर्थ खाना-पीना कर दिया है। दीवाली का अर्थ हो गया है मिठाई और चोलाफली खाना।क्या ऐसा उत्सव प्रभु के शासन में मान्य हो सकता है?
प्रभु का शासन लोकोत्तर है। वह तप-त्याग की बात करता है। राग-द्वेष घटाने की बात करता है। इंद्रिय के विषयों के राग का पोषण हो, इस प्रकार से कल्याणक मनाना, क्या वह प्रभु के शासन को मान्य हो सकता है? यह विचारणीय है।
Article written by P.P. Bhavyasundar Vijayji Maharaj Saheb.

Comments