किन असमाधि में अपवाद की छूट मिलती है?....

असमाधि दो कारणों से उत्पन्न होती है 🡺
1.अशाता से – भूख, रोग आदि के कारण ।
2.अरति से – इच्छा पूरी न होने के कारण ।
अशाता – वेदनीय आदि कर्म से जन्य होती है ।
अरति – मोहनीय कर्म से जन्य होती है ।
समाधि के लिए बताए गए अपवाद, सामान्यतः अशाता से हुई असमाधि के समय होते हैं, अरति से हुई असमाधि के समय में नहीं ।
उदा. बहुत घूमने पर भी निर्दोष गोचरी न मिले, तो शरीर-संयम के निर्वाह के लिए.. धर्मध्यान के लिए.. भूख से होने वाले दुर्ध्यान के निवारण के लिए.. दोषयुक्त गोचरी (शास्त्रोक्त जयणापूर्वक) लेने का अपवाद मार्ग है ।
परन्तु किसी साधु को किसी विशिष्ट द्रव्य की इच्छा हुई हो (उदा. सिंहकेसरी लड्डू), और वह निर्दोष न मिले, तो दोषयुक्त लेना - वह अपवाद मार्ग नहीं है ।
इसका कारण यह है कि:-
अशाता केवल मन को समझाने से दूर नहीं होती ।
सामान्य अशाता से हुई असमाधि, मन को समझाने से दूर हो सकती है; परन्तु तीव्र अशाता हो, तो केवल मन को समझाने मात्र से असमाधि का निवारण कठिन होता है, अल्प सत्त्वशाली जीवों के लिए असंभव भी होता है ।
जबकि अरति तो मन को समझाने से प्रायः दूर हो सकती है, क्योंकि वह एक मानसिक इच्छा ही है ।
अपवाद मार्ग से अशाता दूर करने के पश्चात् समाधि आती है, धर्मध्यान होता है।
अपवाद मार्ग से अरति दूर करने के पश्चात् कदाचित् कुछ समय के लिए अरति शांत हो भी जाए तो भी, इच्छित द्रव्य के भोग से राग के संस्कार दृढ़ बनते हैं.. पुनः इच्छा उत्पन्न होती है… पुनः अरति होती है.. इस विषचक्र का अंत ही नहीं आता । भोग के समय भी राग का संक्लेश होता है – जो असमाधि ही है ।
अरति के लिए भी यदि अपवाद की छूट दी जाए, तो अंत में साधना जैसी कोई वस्तु ही नहीं रहेगी, प्रत्येक इच्छा पूरी ही करनी होगी ।
Extract from Book Pachchakkhan written by P.P. Bhavyasundar Vijayji Maharaj Saheb.

Comments